भ्रष्टाचार एक बड़ी समस्या: प्रधानमंत्री
नई दिल्ली, 20 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि मौजूदा समय में देश में भ्रष्टाचार और गरीबी बड़ी समस्याएं हैं। उन्होंने कहा कि भारत तरक्की की राह पर है और उसका भविष्य युवाओं के हाथ में है।
दिल्ली में 'हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप सम्मिट' में शनिवार को प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत तरक्की की राह पर है। परंतु आज भ्रष्टाचार, गरीबी और बीमारी जैसी कई समस्याएं भी देश के सामने हैं। हमें युवाओं से बहुत उम्मीद है।"
मनमोहन सिंह ने कहा कि उनके लिए लिए यह इम्तहान का वक्त है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य आर्थिक विकास दर को 10 फीसदी तक ले जाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications