2जी स्पेक्ट्रम: ममता बोलीं, सच सामने आए (लीड-1)
ममता ने शुक्रवार रात केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "हम पहले भी प्रधानमंत्री के साथ थे और आज भी हम उनके साथ हैं। हम संसद में विपक्ष की चुनौतियों का मिलकर सामना करेंगे।"
ममता ने कहा, "हम संप्रग सरकार को पांच वर्षो तक समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करेंगे। यह सरकार भी अपना कार्यकाल पूरा करेगी।"
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 2जी स्पेक्ट्रम मामले पर संसद में चर्चा के पक्ष में है। रेल मंत्री ने कहा, "हम भी इस मसले पर चर्चा चाहते हैं। इस मामल्रे की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए।"
इस मौके पर मुखर्जी ने कहा, "ममता ने संसद में प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी और उनके प्रति अपना पूरा समर्थन जताया था। उनका कहना है कि वह इस मामले पर सरकार के हर फैसले के साथ हैं।"
गौरतलब है कि हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने 2जी स्पेक्ट्रम मामले पर प्रधानमंत्री कार्यालय पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद से विपक्ष का हमला और तेज हो गया है। इस मामले पर दूरसंचार मंत्री ए. राजा पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications