मिसाइल रक्षा प्रणाली को नाटो का समर्थन
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिका पहले से ही एक लंबी दूरी की मिसाइल भेदी प्रणाली विकसित कर रहा है। पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में शुक्रवार को नाटो नेताओं में बनी सहमति इसी का एक हिस्सा है। इस प्रणाली से यूरोप के कई देशों को जोड़ा जाएगा।
नाटो सम्मेलन के समापन के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने संवाददाताओं से कहा, "मुझे इस बात की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने पहली बार मिसाइल रक्षा क्षमता विकसित करने पर सहमत हुए हैं। यह यूरोप के सभी नाटो देशों और अमेरिका के लोगों की रक्षा करने के लिए पर्याप्त रहेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications