बिहार चुनाव: मतदान केन्द्र से बम मिला, विस्फोट में जवान घायल

पटना, 20 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के गया जिले के शेरघाटी अनुमंडल के एक मतदान केन्द्र से बम मिला है जबकि बारूदी सुरंग विस्फोट में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर है।

शेरघाटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) महेन्द्र कुमार ने शनिवार को बताया कि मतदान के दिन इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के देवचंडी इलाके में मतदान केन्द्र संख्या 69 से सुरक्षा बलों ने एक बम बरामद किया है, जिसे निष्क्रिय किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इधर, डोभी थाना क्षेत्र के बभनदेव नदी में नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक बारूदी सुरंग विस्फोट में एक जवान घायल हो गया। पुलिस के अनुसार घायल जवान को गया के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। यह बारूदी सुरंग तब विस्फोट किया जब मतदानकर्मी मतदान केन्द्र पर जा रहे थे।

उल्लेखनीय है कि गया के पांच विधानसभा क्षेत्र समेत राज्य के 26 विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+