बिहार चुनाव : अंतिम चरण के लिए मतदान आरंभ
मतदान के इस छठे चरण में जिन 26 सीटों पर मतदान हो रहे हैं वे राज्य के पांच जिलों बक्सर, कैमूर, गया, औरंगाबाद और रोहतास जिलों के हैं। इस चरण में सबसे अधिक 31 प्रत्याशी सासाराम विधानसभा क्षेत्र में हैं तो सबसे कम दस-दस प्रत्याशी मोहनिया, चेनारी, कुटुम्बा और इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से भाग्य आजमा रहे हैं।
सुरक्षा के दृष्टिकोण से नक्सल प्रभावित 26 में से 18 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से तीन बजे तक जबकि जबकि अन्य विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से पांच बजे तक मतदाता मत डाल सकेंगे।
इस चरण में कुल 60,07,706 मतदाता 43 महिलाओं समेत 426 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं को अपने मताधिकार के उपयोग करने के लिए 150 सहायक मतदान केन्द्र समेत 6,911 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि पांच चरणों में अब तक विधानसभा की 217 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। सभी सीटों के लिए मतगणना 24 नवंबर को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications