देश का पूंजी भंडार 1.9 अरब डॉलर घटा
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस सप्ताह अमेरिकी डॉलर, यूरो और ब्रिटिश पाउंड सहित अन्य विदेशी मुद्राओं वाला देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.79 अरब डॉलर घटकर 269.49 अरब डॉलर हो गया।
स्पेशल ड्राइंग राइट्स (एसडीआर) की कीमत 7.3 करोड़ डॉलर घटकर 5.152 अरब डॉलर हो गई और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में भारत का पूंजी भंडार घटकर 3.4 करोड़ डॉलर घटकर 2.001 अरब डॉलर हो गया।
स्वर्ण भंडार की कीमत हालांकि 21.66 अरब डॉलर पर स्थिर रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications