उड़ीसा में 6 नक्सलियों का आत्मसमर्पण
राजधानी भुवनेश्वर से 390 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रायगड़ा जिला मुख्यालय में पुलिस के सामने पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। ये पांचों कई आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक अनूप कृष्णा ने आईएएनएस को बताया, "वे प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के श्रीकाकुलम-कोरापुट संयुक्त प्रखंड के कोंडाबरेदी दलम के सक्रिय सदस्य थे। उनमें से एक दलम का कमांडर था।"
गिरफ्तार नक्सलियों की विभिन्न मामलों में तलाश थी। ये 2002 में जिले के गोथिलापदर इलाके में हुए बारूदी सुरंग विस्फोट में भी लिप्त थे। इस विस्फोट में अर्धसैनिक बल के छह जवानों और एक चालक की मौत हो गई थी।
एक अन्य घटना में जाजपुर के जिला मुख्यालय में एक और नक्सली ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इसके खिलाफ हत्या के पांच मामलों सहित नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications