गिलानी की कश्मीर में संघर्ष तेज करने की चेतावनी
पिछले पांच महीनों से कश्मीर में अशांति की स्थिति है और गिलानी के नेतृत्व में कट्टरपंथियों ने इन स्थितियों को निर्मित किया है। यहां हुई हिंसा में अब तक 110 लोग मारे जा चुके हैं और सैकड़ों को चोटें आई हैं।
गिलानी ने विरोध प्रदर्शन का एक नया कैलेंडर जारी किया है, जिसमें उन्होंने 24 और 27 नवंबर को बंद का आह्वान किया है और हिंसा में मारे गए लोगों की याद में एक दीवार खड़ी करने के लिए शुक्रवार को ईदगाह मैदान तक जुलूस निकालने की घोषणा की है।
हैदरपोरा स्थित अपने आवास में नजरबंद गिलानी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "यदि सरकार मानवाधिकारों का हनन नहीं रोकती है और गिरफ्तार लोगों को रिहा नहीं किया जाता है तो इस बार हम एक आंदोलन शुरू करेंगे और सरकार इसके परिणामों का अंदाजा भी नहीं लगा सकती।"
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार घाटी में उनके विरोध प्रदर्शनों को नाकामयाब करने के लिए पैसे की ताकत का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने स्थानीय ट्रांस्पोर्टरों से विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने की अपील की।
उन्होंने घोषणा की कि 'कश्मीर छोड़ो' कार्यक्रम जारी रखा जाएगा और लोगों से इसे समर्थन देने की मांग की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications