ड्रोन हमलों की इजाजत नहीं देगा पाकिस्तान

इस्लामाबाद, 20 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने शनिवार को कहा कि वह अफगानिस्तान की सीमा से लगे अपने बलूचिस्तान क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ अमेरिकी ड्रोन हमलों की इजाजत नहीं देगा।

विदेश विभाग के प्रवक्ता अब्दुल बसित ने कहा, "दक्षिण पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में अमेरिका द्वारा ड्रोन हमले करने का अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है। यदि इस तरह का अनुरोध मिलता भी है तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।"

समाचार पत्र 'वाशिंगटन पोस्ट' में शुक्रवार को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका पाकिस्तान में अपने ड्रोन हमले का दायरा बढ़ाना चाहता है। बलूचिस्तान में ड्रोन हमले की अनुमति देने के लिए उसने पाकिस्तान से अनुरोध किया है।

अमेरिकी नीति निर्माता कई बार कह चुके हैं कि अफगानिस्तान और ईरान सीमा से निकटता के चलते बलूचिस्तान के पर्वतीय इलाके का इस्तेमाल अलकायदा के आतंकवादी और हक्कानी गुट पनाहगाह के रूप में कर रहे हैं।

बसित ने 'दुन्या टीवी' को बताया, "हमने अफगानिस्तान से लगने वाले पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के जनजातीय इलाके में ड्रोन हमले पर पहले ही रोक लगा दी है।"

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2004 से अब तक हुए करीब 200 ड्रोन हमलों में कई आतंकवादी सरगना मारे जा चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+