भाजपा करेगी 'सुशासन प्रकोष्ठ' की स्थापना

भाजपा द्वारा लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय 'राष्ट्रीय नगरीय सुराज सम्मेलन' के समापन पर शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय महाचिव एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री जगत प्रकाश नड्ढा ने संवाददाताओं से कहा कि जिन राज्यों में हमारी सरकारें हैं वहां बेहतर नागरिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए 'सुशासन प्रकोष्ठ' के गठन का फैसला लिया गया है। यह प्रकोष्ठ एक महीने के अंदर नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उपायों पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके उसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी को सौंपेगा।

नड्ढा ने कहा कि प्रकोष्ठ के सुझ्झावों को गडकरी के निर्देश पर बाद में भाजपा शासित राज्यों में क्रियान्वित किया जाएगा। विभिन्न पार्टी नेता और अपने क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाले महानगरपालिकाओं के महापौरों को इस प्रकोष्ठ में शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट बनाते समय राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सड़कों का चौड़ीकरण, इको फ्रेंडली यातायात विकल्प, सीवेज ट्रीटमेंट मैनेजमेंट सहित अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े बिंदु ध्यान में रखे जाएंगे।

इस सम्मेलन की शुरुआत शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने की थी। शनिवार को सम्मेलन का समापन भी उन्हीं को करना था लेकिन कर्नाटक की सियासी उठा-पटक के चलते वह अपना दो दिवसीय दौरा बीच में ही छोड़कर शुक्रवार देर रात दिल्ली लौट गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+