पाकिस्तान में नाटो के 10 तेल टैंकरों को जलाया
पुलिस के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी 'डीपीए' को बताया कि यह हमला आतंकवाद प्रभावित खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर के रिंग रोड पर हुआ।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एजाज खान ने बताया, "एक वर्कशॉप पर खड़े किए गए एक दर्जन से अधिक टैंकरों पर हथियारबंद अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। सुरक्षाकर्मियों को अपने वश में करने के बाद उन्होंने वाहनों में आग लगा दी।"
नाटो सेनाओं के लिए तेल ले जा रहे टैंकर पर यह ताजा हमला है। अक्टूबर की शुरुआत से 170 आपूर्ति वाहनों को जला दिया गया है। इनमें छह लोगों की जानें भी जा चुकी हैं।
अधिकारियों के अनुसार नाटो सेनाओं को होने वाली 80 प्रतिशत सामग्रियों की आपूर्ति पाकिस्तान से होकर अफगानिस्तान पहुंचती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications