भारत की ओर से वार्ता के नए प्रस्ताव नहीं : पाकिस्तान
विदेश कार्यालय के प्रवक्ता अब्दुल बासित ने कहा कि उन्हें भारत की ओर से भेजे गए नए प्रस्तावों की जानकारी नहीं है। दूसरी ओर भारतीय विदेश सचिव निरुपमा राव ने शुक्रवार को कहा था कि दोनों देशों के बीच रुकी हुई वार्ता दोबारा शुरू करने के लिए भारत की ओर से पाकिस्तान को नए प्रस्ताव भेजे गए हैं और अब उनके जवाब का इंतजार किया जा रहा है।
बासित ने कहा कि पाकिस्तान वार्ता दोबारा शुरू करने के लिए उत्सुक है लेकिन वह केवल मीडिया के सामने तस्वीरें निकलवाने के लिए ऐसा नहीं करना चाहता।
उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय वार्ता से जुड़े भारत के कुछ मुद्दे हैं और वह कश्मीर, सियाचीन व अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात नहीं करना चाहता, जो पाकिस्तान की घोषित स्थिति के खिलाफ है।
इस्लामाबाद में जनवरी 2004 में हुए दक्षेस सम्मेलन में दोनों देश समग्र वार्ता के माध्यम से द्विपक्षीय मतभेदों को दूर करने पर सहमत हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications