बांग्लादेश में सामूहिक इस्तीफा दे सकते हैं विपक्षी सांसद
समाचार पत्र 'द न्यू ऐज' के अनुसार विपक्ष की नेता और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया ने अपनी कट्टर प्रतिद्वंद्वी शेख हसीना के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा कर पाने में नाकाम रही हैं और विदेशी शक्तियों की बदौलत सत्ता में बनी हुई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर जिया के नेतृत्व वाली बीएनपी के नेताओं ने इस्तीफा दिया तो, उसकी सहयोगी पार्टी 'जमात-ए-इस्लामी' (जेल) को इस फैसले का पालन करना पड़ेगा। विपक्ष सरकार से टकराव के लिए मन बना चुका है।
जमात के शीर्ष नेता 'युद्ध अपराधों' के आरोप में अभी जेल में हैं। इन पर वर्ष 1971 के स्वतंत्रता आंदोलन में नागरिकों को मारने का आरोप है।
बीएनपी सूत्रों के मुताबिक पार्टी के नेता सदस्यता खत्म होने से पहले ही इस्तीफा दे सकते हैं क्योंकि वे 90 दिन से संसद में उपस्थित नहीं हुए हैं। जिया और उनके सहयोगी संसद का बहिष्कार कर रहे हैं।
बीएनपी के कट्टरवादी धड़े के वरिष्ठ नेता सलाहुद्दीन कदर चौधरी और जमात के करीबी पार्टी नेतृत्व पर कड़े फैसले लेने के लिए दबाव डाल रहे हैं।
जिया को उनके सरकारी आवास से बेदखल करने के लिए सरकार की पहले से ही कड़ी आलोचना हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications