हिमाचल में बर्फबारी के बाद सर्दी बढ़ी
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "केलांग में शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा।"
किन्नौर जिले के कलपा में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे और अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं शिमला में भी पिछले दो दिनों से हल्की बारिश हो रही है और यहां न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार कांगड़ा जिले के धर्मशाला में तापमान 8.5 डिग्री रहा जबकि कुल्लू जिले के भुंतार में तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications