लगातार दूसरे सप्ताह शेयर बाजारों में गिरावट (साप्ताहिक समीक्षा)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स इस सप्ताह 571.45 अंक (2.84 प्रतिशत) गिरकर 19,585.44 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 181.35 अंक (2.99 प्रतिशत) गिरकर छह हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 5,890.30 पर बंद हुआ।
इस सप्ताह देश की दूसरी सबसे बड़ी सूचीबद्ध मोबाइल सेवा प्रदाता कम्पनी रिलायंस कम्युनिकेशन के शेयर में सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। इस सप्ताह कम्पनी का शेयर 12.68 प्रतिशत गिरकर 148.4 रुपये पर बंद हुआ।
इस सप्ताह रियल्टी (9.29 प्रतिशत), पूजीगत वस्तुएं (7.40 प्रतिशत), तेल एवं गैस (4.71 प्रतिशत), ऊर्जा (4.40 प्रतिशत) और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (3.75 प्रतिशत) बीएसई पर सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांक रहे।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक इस सप्ताह 4.21 प्रतिशत गिरा वहीं स्मॉलकैप सूचकांक में 6.24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
इस सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 6.12 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में रिलाइंस इंफ्रास्ट्रक्टर (9.74 प्रतिशत), डीएलएफ (6.03 प्रतिशत), जिंदल स्टील (5.48 प्रतिशत) और विप्रो (5.54 प्रतिशत) शामिल रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications