सबसे ज्यादा खराब वर्ताव करते हैं ऑक्सफोर्ड के छात्र

विश्वविद्यालय के प्रत्येक तीन में से एक छात्र का कहना है कि वे बीयर और वाइन में डूबे रहते हैं और सप्ताह में कम से कम एक बार सार्वजनिक स्थल पर मूत्र त्याग या उल्टी करते हैं।

समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक तीन चौथाई छात्र इस तथ्य पर गर्व करते हैं कि उन्हें जब भी मौका मिलता है तो वे असंयमित यौन व्यवहार करते हैं।

ज्यादातर छात्र इसके लिए पढ़ाई के दबाव और अभिभावकों की अत्यधिक उम्मीदों को दोषी मानते हैं।

ब्रिटेन के आठ विश्वविद्यालयों के छात्रों से पूछा गया था कि क्या वे ऐसा मानते हैं कि वे सबसे खराब व्यवहार करने वाले छात्र हैं। यह सर्वेक्षण एमटीवी पर शुरू हुई नई श्रृंखला 'द फ्रेशर्स' का हिस्सा था।

सर्वेक्षण में ऑक्सफोर्ड शीर्ष स्थान पर रहा। विश्वविद्यालय के 87 प्रतिशत छात्रों का मानना था कि वे सबसे खराब व्यवहार करते हैं।

इसके बाद ब्रिस्टल, मैंचेस्टर, लाइसेस्टर, लीड्स मेट्रोपोलिटन, बॉर्नीमाउथ और एसेक्स विश्वविद्यालय आते हैं।

खराब व्यवहार करने वालों में चिकित्सा, कानून और इतिहास के छात्रों की संख्या सबसे ज्यादा है।

वैसे ऑक्सफोर्ड के एक प्रवक्ता ने सर्वेक्षण के परिणामों को बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत किए जाने की बात कही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+