उप्र में लूटपाट के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय सिपाही विजयशंकर मिश्रा को इलाहाबाद जंक्शन पर पुणे-पटना एक्सप्रेस में शुक्रवार देर शाम लूटपाट करते हुए गिरफ्तार किया गया।
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) इलाहाबाद के चौकी प्रभारी देवेंद्र मिश्रा ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि रेलगाड़ी जैसे ही प्लेटफार्म नंबर 10 पर आकर रुकी। वैसे ही मौजूद आरोपी सिपाही दो यात्रियों का कीमती सामानों से भरा दो बैग लूटकर भागने लगा। सूचना मिलते ही जीआरपी कर्मियों ने स्टेशन के पास विजयशंकर को धर दबोचा।
जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि विजयशंकर मूल रूप से इलाहाबाद का रहने वाला है और सोनभद्र जिले में अग्निशमन विभाग में तैनात था। वह फिलहाल अवकाश पर था।
मिश्रा के मुताबिक विजयशंकर ने कबूल किया है कि मुगलसराय-मिर्जापुर रेलमार्ग पर हथियार के जोर पर वह कई बार रेलगाड़ियों में लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications