सत्ता में अधिक युवा लोगों की जरूरत : प्रधानमंत्री (लीड-1)
'हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप सम्मिट' में प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं यह कहने में सक्षम नहीं हूं कि मंत्रिमंडल में मैं क्या फेरबदल करने जा रहा हूं। जब यह फेरबदल होगा तब सबको पता चल जाएगा।"
उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि मंत्रिमंडल में एवं राजनीति में ज्यादा से ज्यादा युवा लोगों को शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं इस विचार को प्रस्तुत करना चाहता हूं कि हमें सत्ता में मौजूद लोगों की औसत उम्र कम करनी चाहिए। हमें ज्यादा युवा लोगों को आगे लाना चाहिए।"
अलग-अलग कारणों से हाल ही में दो मंत्रियों ए. राजा और पृथ्वीराज चव्हाण ने मंत्रिमंडल छोड़ा है। इससे पहले शशि थरूर ने भी इस्तीफा दिया था।
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह देश का नेतृत्व करने में सक्षम नेता हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं कह चुका हूं कि राहुल गांधी में प्रधानमंत्री बनने के सभी गुण मौजूद हैं। निश्चित रूप से कई बार मुझे लगा कि सत्ता की कुर्सी मेरे बजाय युवा व्यक्ति के पास होनी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications