मंत्रिमंडल में फेरबदल पर कोई टिप्पणी नहीं : प्रधानमंत्री
'हिंदुस्तान लीडरशिप सम्मिट' में प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं यह कहने में सक्षम नहीं हूं कि मंत्रिमंडल में मैं क्या फेरबदल करने जा रहा हूं।"
उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि मंत्रिमंडल में एवं राजनीति में ज्यादा से ज्यादा युवा लोगों को शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं इस विचार को प्रस्तुत करना चाहता हूं कि हमें सत्ता में मौजूद लोगों की औसत उम्र कम करनी चाहिए। हमें ज्यादा युवा लोगों को आगे लाना चाहिए।"
अलग-अलग कारणों से हाल ही में दो मंत्रियों ने मंत्रिमंडल छोड़ा है। इससे पहले शशि थरूर ने भी इस्तीफा दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications