'आतंकी मशीन' पर नियंत्रण करे पाकिस्तान: प्रधानमंत्री
दिल्ली में शनिवार को 'हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप सम्मिट' में प्रधानमंत्री ने कहा, "आतंकी मशीन पर नियंत्रण हो जाने के बाद हम पाकिस्तान से सभी मामले पर चर्चा को तैयार हैं। दक्षिण एशिया में व्यापक क्षमता है। परंतु शांति के बगैर इसे हकीकत में तब्दील नहीं किया जा सकता।"
मनमोहन सिंह ने कहा कि दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ भारत के रिश्ते सुधरे हैं और सऊदी अरब, कतर एवं कुवैत सहित मध्य पूर्व के देशों के साथ संबंधों में मजबूती आई है।
उन्होंने कहा, "एक साल के भीतर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी पांचों स्थायी देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत पहुंच रहे हैं। भारत की साख पहले कभी ऐसी नहीं थी। पूरी दुनिया चाहती है कि भारत सफलता हासिल करे। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का भारत दौरा एक बड़ी कामयाबी रही।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications