'स्थायी सीट के लिए ओबामा के समर्थन का स्वागत'
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की छह से नौ नवंबर की भारत यात्रा पर विदेश मंत्री ने लोकसभा में कहा, "संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन करने पर हम अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का स्वागत करते हैं।"
उन्होंने कहा, "अमेरिका द्वारा भारत का समर्थन यह दर्शाता है कि दोनों देश एक दीर्घकालिक अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक सक्षम, प्रभावी, विश्वसनीय और तर्कसंगत संयुक्त राष्ट्र की जरूरत महसूस करते हैं।"
विदेश मंत्री ने यह बयान विपक्ष द्वारा 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले की जांच एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराने के शोर-शराबे के बीच दिया। इसे देखते हुए संसद की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
कृष्णा ने यह भी कहा कि दोहरे इस्तेमाल की वस्तुओं और प्रौद्योगिकी के निर्यात पर प्रतिबंध हटाने के अमेरिकी कदम का भारत स्वागत करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications