बब्बर आतंकवादी का नार्को जांच से इंकार

होशियारपुर (पंजाब), 19 नवंबर (आईएएनएस)। बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकवादी माखन सिंह ने अपना नार्को जांच कराने से इंकार किया है। पुलिस उससे पाकिस्तान के संबंध में और जानकारी चाहती है। माखन सिंह पंजाब पुलिस की हिरासत में है।

माखन सिंह की नार्को जांच कराने की पुलिस की मांग पर यहां का एक न्यायालय शनिवार को फैसला सुनाने वाला है।

पाकिस्तान की खुफिया एंजेसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के साथ माखन सिंह का संबंध माना जाता है। पंजाब पुलिस की इस सूचना पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसे इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया।

सुनवाई के लिए जिला न्यायालय परिसर में आए माखन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "मैंने पाकिस्तान में हथियार चलाने का प्रशिक्षण लिया। मैं पंजाब पुलिस के साथ पूरी तरह से सहयोग कर रहा हूं। पूछताछ के दौरान मैं अपने संबंधों की जानकारी पहले ही दे चुका हूं। इसलिए अब नार्को जांच की जरूरत नहीं है। मैं इसका विरोध करता हूं। ऐसा करना सर्वोच्च न्यायालय का भी उल्लंघन है।"

माखन सिंह और उसके साथी करनबीर सिंह ने इस वर्ष के जनवरी में होशियारपुर में संत प्रधान सिंह की हत्या करने की बात कबूली है। करनसिंह अभी फरार है।

होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश अग्रवाल ने आईएएनएस को बताया, "पाकिस्तान में माखन सिंह लंबे समय तक रहा है और उसके आईएसआई के साथ गहरे संबंध हैं। उसने पड़ोसी देश में कई जगहों पर आतंकियों को प्रशिक्षित किया है। वह पाकिस्तान द्वारा भारत में भविष्य में की जाने वाली हरकतों के बारे में बता सकता है।"

उधर, नाम उजागर न करने की शर्त पर पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "माखन सिंह बीकेआई की गतिविधियों को देश में फिर से शुरू करना चाहता था। वर्ष 1980 में पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त होने पर उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अमेरिका चला गया और फिर उसके बाद पाकिस्तान।"

पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसकी नार्को जांच कराना आवश्यक है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+