कोड़ा के सहयोगी को 12 दिनों की हिरासत में भेजा गया
ईडी ने न्यायाधीश जी.के. सिंह के न्यायालय में आर्थिक भ्रष्टाचार निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत याचिका दायर की थी। ईडी ने विनोद सिन्हा की 14 दिनों की हिरासत मांगी थी। सिन्हा पर आरोप है कि उसने हवाला और अन्य स्रोतों के माध्यम से विदेशों में बड़ी राशि का निवेश किया है।
ईडी की टीम मामले की जांच के लिए सिन्हा को दिल्ली और अन्य जगहों पर लेकर जाएगी।
ज्ञात हो कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गत 12 नवंबर को मधु कोड़ा, विनोद सिन्हा और संजय चौधरी के खिलाफ अंतरिम आरोप पत्र दाखिला किया। कोड़ा और सिन्हा जेल में हैं, जबकि चौधरी फरार है।
आरोप पत्र में बताया गया है कि कोड़ा के मुख्यमंत्री रहते इन तीनों ने लौह अयस्क खनन के आवंटन के लिए 13 करोड़ रुपये की रिश्वत ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications