करंट लगने से छात्रा की मौत

घटना शहर के इंदिरानगर इलाके की है, जहां कक्षा-सात में पढ़ने वाली राधा सिंह की सरस्तवती विद्यामंदिर की फूल की क्यारी में करंट लगने से गुरुवार देर शाम मौत हो गई।

कोतवाली प्रभारी लक्ष्मण राय ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कोचिंग से पढ़कर लौट रही छात्रा ने रास्ते में घर के निकट सरस्वती विद्या मंदिर की क्यारी में गेंदे के फूल देखकर उन्हें तोड़ना चाहा। जैसे ही उसने फूल को छुआ पेड़ में दौड़ रहे करंट से वह चिपक गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

राय ने कहा प्रारंभिक जांच में सामने आया कि स्कूल ने अपनी पूरी फूलों की क्यारी में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित कर रखा था। क्यारी में कहीं पर भी बोर्ड लगाकार करंट के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई थी। निश्चति रूप से यह यह गंभीर लापरवाही का मामला है।

राय ने कहा कि आज स्कूल के प्रबंधक शंकर साहू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल वह फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक छात्रा सरस्वती विद्या मंदिर की दूसरी शाखा (पूरनपुर) में पढ़ती थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+