वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के अभी भी 19 सदस्य पुलिस की पकड़ से बाहर हैं और इन्हें पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए चोर अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सदस्य हैं। इस गिरोह का नेटवर्क उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखण्ड और दिल्ली तक फैला हुआ बताया जाता है।
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने इन चोरों के कब्जे से वाहनों को जब्त किया। इसकी कीमत करोड़ों की आकी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications