बुनियादी ढांचे की वित्तीय व्यवस्था की होगी समीक्षा
सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार सरकार ने समावेशी विकास हासिल करने के लिए और विकास की गति को पटरी पर बनाए रखने के लिए भौतिक बुनियादी ढांचे के सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना के दौरान इस मद में 20,50,000 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया गया है तथा 12वीं योजना के लिए यह लक्ष्य 41,00,000 करोड़ रुपये होने की संभावना है।
उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष राकेश मोहन का दर्जा राज्यमंत्री के स्तर का होगा। यह समिति 12वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान दस प्रमुख भौतिक ढांचागत क्षेत्रों में केंद्र सरकार, राज्य सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और निजी क्षेत्र द्वारा किए गए आवश्यक निवेश का आकलन करेगी।
इस समिति में अध्यक्ष राकेश मोहन के अतिरिक्त 16 सदस्य होंगे। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में होगा तथा इसका कार्यकाल 18 महीनों का होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications