मनरेगा में कथित घपले की जांच के आदेश
नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री डॉ़ सी़ पी़ जोशी ने गुजरात के कोटियाणा जिले में कोटडा गांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में कथित अनियमितताओं की जांच के आदेश दिए हैं।
जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के निगरानीकर्ता यह मामला देखेंगे और 30 नवंबर तक इसकी रिपोर्ट पेश करेंगे।
ज्ञात हो कि मीडिया में इस तरह की खबरें आ रही थीं कि गुजरात के कोटियाणा जिले में कोटडा गांव में मनरेगा के तहत मजदूरी के भुगतान संबंधी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि एक ई-साक्षर पानवाले ने एक करोड़ रुपय का गबन किया है। वह पिछले तीन साल से एनआरआई, डॉक्टरों, सरकारी अधिकारियों और शिक्षकों को मनरेगा के लाार्थियों में दिखा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications