नारी सशक्तीकरण के लिए कार्यक्रम शुक्रवार को
पंचायती राज मंत्रालय की विज्ञप्ति में बताया गया है कि स्थानीय लोकतंत्र में दूसरी पीढ़ी के मसलों से निपटने के लिए एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम भारत और दक्षिण एशिया में महिलाओं के राजनीतिक नेतृत्व और प्रशासन को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि बिना किसी भेदभाव या हिंसा का सामना किए नेताओं के रूप में महिलाएं प्रभावी भूमिका निभा सकें तथा ग्राम परिषदों और नगर निकायों के विकास कार्यक्रमों में महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक एवं शारीरिक सुरक्षा को महत्व दिया जाए। इस सिलसिले में तीन कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र विकास कोष (यूनिफेम) के तत्वावधान में शुरू किए जा रहे हैं।
केंद्रीय पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ़ सी़ पी़ जोशी और नार्वे सरकार के अंतराष्ट्रीय विकास एवं पर्यावरण मंत्री एच.ई.एरिक सोल्हेम कार्यक्रम का शुभाारंभ करेंगे।
उल्लेखनीय है कि भारत में स्थानीय लोकतंत्र का दुनिया में सबसे बड़ा अभ्यास किया जा रहा है। संविधान के 73वें और 74वें संशोधन से इसे और प्रोत्साहन मिला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications