उड़ीसा में 2 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
पुलिस अधीक्षक संजीव अरोड़ा ने आईएएनएस को बताया, "राजधानी भुवनेश्वर से 350 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय पारालाखेमुंडी में नाहु माझी उर्फ रंजीत (21) और माजा माझी उर्फ तेरेना (25)ने अपने हथियारों सहित पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।"
उन्होंने ने बताया कि दोनों ने आत्मसमर्पण के दौरान पुलिस को एक पिस्तौल पांच गोलियां सौंपे। दोनों नक्सली पिछले पांच वर्षो से सक्रिय थे और कई वारदातों में शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications