कौमी एकता सप्ताह शुक्रवार से
नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। पूरे देश में कौमी एकता सप्ताह शुक्रवार से मनाया जाएगा। सातों दिन खास-खास विषयों पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी शुरुआत राष्ट्रीय एकता की प्रतिज्ञा के साथ होगी।
सप्ताह के दौरान चुने हुए खास विषयों पर सेमिनार, विशेष शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर प्रत्येक दिन के कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, अल्पसंख्यकों के कल्याण, भाषाई सौहार्द, कमजोर तबके और सांस्कृतिक एकता जैसे विषयों पर आधारित होंगे।
ज्ञात हो कि साम्प्रदायिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कौमी एकता सप्ताह का आयोजन हर साल 19 से 25 नवंबर तक किया जाता है। केंद्रीय गृह मंत्री पी़ चिदम्बरम ने केंद्र सरकार के तहत आने वाले विभिन्न मंत्रालयों को इस मौके पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पत्र लिखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications