येदियुरप्पा भाजपा नेताओं से मिलने दिल्ली पहुंचे
मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। वह कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) के 'आधारहीन आरोपों' पर जमकर बरसे।
इसके पहले उत्तरी कर्नाटक के बागलकोट में मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उनके साथ है और वह अपने कार्यकाल के शेष 30 महीनों में मुख्यमंत्री पद पर आसीन रहेंगे।
अपनी दिल्ली यात्रा के पहले येदियुरप्पा ने अपने दोनों पुत्रों, पुत्री, बहन, उनके पुत्र और बहू को आवंटित जमीन वापस कर दिया।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 1994 से आवंटित सभी भूमि के आवंटन की जांच सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराने का आदेश दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications