उत्तरदायित्व आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति करेगा कश्मीर
पिछले दो सालों से यह पद घाटी के हालात और खास कर 2008 में अमरनाथ भूमि संबंधी विवाद के बाद से खाली पड़ा था।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से बताया कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला इस विषय पर राज्यपाल एन. एन. वोरा से मिले हैं और जल्द ही किसी के नाम की घोषणा हो सकती है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिल्ली से लौटने के बाद अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है।
उत्तरदायित्व आयोग की स्थापना 2003 में हुई थी। सर्वोच्च न्यायालय के अवकाशप्राप्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर. पी. सेठी इसके पहले अध्यक्ष थे। वर्ष 2006 में उनके पुत्र का नाम एक सेक्स स्कैंडल में आने के बाद उन्होंने पद से त्यागपत्र दे दिया था।
इसके बाद कुछ अंतरिम व्यवस्था की गई थी, लेकिन 2008 के बाद से यह पद खाली पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications