गर्मी से राहत दिलाएगा पॉलीमर उत्पाद 'नुषार'

मेले में जोधपुर से आए ऐसे ही एक प्रतिभागी सेना के सेवानिवृत्त कर्नल नरेन्द्र कुमार जोशी अपने वैज्ञानिक शोध एवं प्रयोग से तैयार इस उत्पाद के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। उनका यह पॉलीमर उत्पाद 'नुषार' मेले में चर्चा का विषय है।

'नुषार' मदर कोट और मास्टर कोट नाम का यह उत्पाद ग्लोबल वार्मिंग की समस्या और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह उत्पाद सूर्य की किरणों के असर को 85 प्रतिशत कम करने के साथ ही पानी के लीकेज को शत प्रतिशत समाप्त कर देता है।

जोशी बताते हैं कि यह उत्पाद पानी की अधिकता और धूप की तीव्रता से घर की रक्षा करता है। इसके अलावा मकान को गर्मी के मौसम में ठंडा और सर्दियों में उसे गर्म रखता है। इससे बिजली के खर्चे में कटौती होती है।

जोशी बताते हैं कि इस उत्पाद की खूबी है कि इसे मकान की छत पर मोटे सूती कपड़े के साथ लगाने पर छत नहीं टपकती। इसकी मदद से छतों पर 'टेरेस गार्डन' भी लगाया जा सकता है। इस उत्पाद का उपयोग करने से घर की अंदरूनी एवं बाहरी दीवारों और नींव में नमी का प्रवेश नहीं होता।

साथ ही टाइल्स लगे घरो में बैक्ट्रीरियां भी पैदा नहीं होते और घरों में सैंडस्टोन जैसे कम कीमत के पत्थरों पर 'नुषार' के 'डायमण्ड एब्रेसिक्स' का उपयोग कर उन्हें कांच की तरह चमकाया जा सकता है। इससे घर की साफ सफाई में बहुत कम मेहनत लगती है।

जोशी ने बताया कि धरोहरों और धार्मिक महत्व के स्थलों के संरक्षण में भी यह उत्पाद बहुत उपयोगी है। विशेषकर गर्मियों में सूर्य की तेज किरणों से तप जाने वाले फर्श पर 'नुषार' कोट लगाने से पर्यटकों एवं दर्शनार्थियों को इन स्थलों पर जाने में असुविधा नही होती है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्य की पर्यटन मंत्री बीना काक एवं ऊर्जा मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह ने भी व्यापार मेले के उद्घाटन दिवस पर जोशी के स्टॉल का अवलोकन किया और उनकी हौसला अफजाई की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+