बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार हुई महिला
स्थानीय समाचार पत्र 'द डोमिनियन पोस्ट' में शुक्रवार को प्रकाशित समाचार के मुताबिक इस बरामदगी में पी श्रेणी की 220 ग्राम दवाएं बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक सुसेन फ्लोरेंस होरोबिन नाम की इस महिला ने अपराध स्वीकार कर लिया है। उसके पास से मेथामपेथेमाइन, एलएसडी और मेफ्रेडोन दवाएं मिली हैं। सुसेन को अगले माह सजा सुनाई जाएगी जिसमें उसे उम्रकैद हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications