अफगानिस्तान नें अपनी प्रतिबद्धता पर कायम रहे नाटो : ओबामा
समाचार एंजेसी 'डीपीए' के मुताबिक स्पेन के एक दैनिक समाचार पत्र 'एल पेस' ने ओबामा का साक्षात्कार प्रकाशित किया है। इस बीच पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में नाटो के नेताओं के दो दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत हुई।
अमेरिका को उम्मीद है कि गठबंधन सेना अफगानिस्तान की फौज के लिए वहां और प्रशिक्षकों को भेजने के साथ ही 'लंबे समय तक सहयोग' जारी रखेगी।
ओबामा ने बताया कि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने वर्ष 2014 के अंत तक देश की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी काबुल द्वारा संभालने का लक्ष्य रखा है। राष्ट्रपति ने कहा कि 'तालिबान की ताकत' तोड़ने के संसाधन नाटो के पास उपलब्ध हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications