सरकारी कम्पनियों का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 10 दिसंबर से
केरल के उद्योग मंत्री ने कहा कि यह पिछले साल नई दिल्ली में आयोजित हुए इसी प्रकार के एक सम्मेलन की तरह होगा।
संयुक्त राष्ट्र में आर्थिक मामलों के सहायक महासचिव जोमो क्वोमे सुंदरम इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
सम्मेलन में यूरोप, अफ्रीका, चीन और श्रीलंका सहित अन्य कई देशों के नीति निर्माता, अधिकारी, मजदूर संघ के अधिकारी और शिक्षाविद शामिल होंगे।
इस आयोजन का लक्ष्य वैचारिक आदान-प्रदान को बढ़ाना और सरकारी कम्पनियों की विचारधाराओं को मजबूत करना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications