बिहार चुनाव : 26 सीटों के लिए शनिवार को मतदान (राउंडअप)

छठे चरण में जिन 26 सीटों के लिए मतदान होने हैं, वे राज्य के पांच जिलों- बक्सर, कैमूर, गया, औरंगाबाद और रोहतास में हैं। इस चरण में सबसे अधिक 31 प्रत्याशी सासाराम विधानसभा क्षेत्र में हैं तो सबसे कम दस-दस प्रत्याशी मोहनिया, चेनारी, कुटुम्बा और इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से भाग्य आजमा रहे हैं।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से नक्सल प्रभावित 26 में से 18 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात से अपराह्न् तीन बजे तक एवं अन्य विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

राज्य पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक छठे चरण में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 350 कंपनियां तैनात की गई हैं।

राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने शुक्रवार को बताया कि गया और औरंगाबाद जिले के सभी मतदान केंद्रों पर, जबकि रोहतास, कैमूर, एवं बक्सर जिले के 90 से 95 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए अभूतपूर्व व्यवस्था की जा रही है।

नीलमणि ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ ) के चार हेलीकॉप्टर एमआर-17 और ध्रुव से मतदान वाले क्षेत्रों की निगरानी की जाएगी। सभी हेलीकॉप्टरों पर विशेष कार्य बल (एसटीएफ ) के कमांडो और बीएसएफ के जवान तैनात रहेंगे।

गौरतलब है कि नक्सली पूर्व में ही चुनाव के बहिष्कार का एलान कर चुके हैं तथा मतदान के पूर्व ही गया में कई वारदातों को अंजाम देकर उन्होंने पुलिस के सामने चुनौती पेश कर दी है। नक्सलियों ने पिछले एक माह के दौरान कुछ प्रत्याशियों के प्रचार वाहन तथा कार्यालय को जला दिया था तथा कई सरकारी भवनों को भी उड़ा दिया है।

गुरुवार को चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद भी पूर्व प्रत्याशी मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। शुक्रवार को लगभग सभी प्रत्याशी मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के अंतिम प्रयास में लगे रहे। प्रत्याशी तथा उनके समर्थक जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों के घर-घर जा रहे हैं और उनसे अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

छठे चरण में कुल 60,07,706 मतदाता 43 महिलाओं समेत 426 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए 150 सहायक मतदान केंद्र समेत 6,911 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

अंतिम चरण में सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) ने 16 और उसकी सहयोगी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं, वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 22, राजद की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के चार तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सात प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सभी विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।

राज्य निर्वाचन विभाग के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कुमार अंशुमाली ने शुक्रवार को बताया कि अंतिम चरण के मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने मतदाताओं से भयमुक्त होकर मतदान केंद्र पर पहुंच कर मतदान करने की अपील की है।

छठे चरण के चुनाव में जिन दिग्गजों के भाग्य का फैसला होना है, उसमें विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता शकील अहमद, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह, राजद के प्रवक्ता इलियास हुसैन, शकील अहमद खान, नीतश सरकार के मंत्री अवधेष नारायण सिंह, अनिल कुमार, छेदी पासवान के अलावा ददन पहलवान प्रमुख हैं।

उल्लेखनीय है कि पांच चरणों में अब तक विधानसभा की 217 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। सभी सीटों के लिए मतगणना 24 नवंबर को होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+