'बंधकों की रिहाई के लिए अफगानिस्तान छोड़े फ्रांस'
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अलकायदा के उत्तर अफ्रीकी शाखा के नेता अब्देल-वदाउद ने गुरुवार की देर रात प्रसारित हुए संदेश में कहा है, "यदि आप बंधकों की सलामती चाहते हैं तो किसी निर्धारित समय सीमा के अनुसार अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को तत्काल वापस बुला लीजिए। समयसीमा की घोषणा सार्वजनिक रूप से खुद कीजिए।"
अल-जजीरा की वेबसाइट के अनुसार अब्देल-वदाउद ने यह भी कहा है कि बंधकों की रिहाई सम्बंधी कोई भी बातचीत सीधे अलकायदा नेता ओसामा बिन लादेन के साथ होगी।
ज्ञात हो कि सितम्बर में नाइजर में पांच फ्रेंच नागरिकों और दो अफ्रीकी नागरिकों को अगवा कर लिया गया था।
पिछले महीने लादेन ने एक आडियो टेप में कहा था कि मुसलमानों के प्रति फ्रांस के अन्यायपूर्ण रवैए और बुर्के पर हाल में लगाए गए प्रतिबंध के कारण यह अपहरण किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications