अजित पवार महाराष्ट्र के नए वित्त मंत्री बने
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के मंत्रिमंडल विस्तार करने के कुछ समय बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने मंत्री पदों का बंटवारा किया।
पूर्व उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल अब लोक निर्माण विभाग एवं पर्यटन मंत्रालय की कमान संभालेंगे और पूर्व वित्त मंत्री सुनील तत्कारे अब सिंचाई मंत्री होंगे। वहीं जयंत पाटील ग्रामीण विकास मंत्रालय का कार्यभार देखेंगे।
राजेश टोपे नए उच्च एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा मंत्री होंगे और हसन मुशरिफ को श्रम मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बबनराव पचपूते को जनजातीय विकास मंत्री बनाया गया है।
इसके अलावा अनिल देशमुख खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय का कामकाज संभालेंगे। विजय कुमार गवित चिकित्सा शिक्षा और लक्ष्मणराव धोबले को जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications