व्यापार मेले में पाकिस्तानी व्यापारियों का कारोबार शानदार

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में पाकिस्तानी व्यापारियों के स्टॉल पर शानदार बिक्री देखने को मिल रही है। व्यापार मेला में पाकिस्तान के मसाले, कपड़े, हस्तशिल्प और चमड़ा के व्यापारियों ने हिस्सा लिया है।

कराची के मसाला और रेडीमेड भोज्य पदार्थ के व्यापारी 28 वर्षीय अली नूर ने कहा कि भारतीय उपभोक्ताओं के पास अच्छा सामान खरीदने के लिए काफी पैसा है। मेरी दुकान पर बहुत अधिक ग्राहक आ रहे हैं। अगर यही गति रही तो आम आदमी के लिए व्यापार मेला खुलने से पहले ही मेरा स्टॉक समाप्त हो जाएगा।

उसने कहा कि यह हाल पाकिस्तान के सभी स्टॉलों पर है।

व्यापार मेला 14 नवंबर से शुरू हुआ है, लेकिन शुरू के चार दिन यह आम आदमी के लिए नहीं खोला गया था। इस दौरान सिर्फ कारोबारी और पास वाले लोग ही आ सकते थे।

नूर के मसालों और अन्य सामानों के 200 कार्टूनों में से लगभग सभी बिक चुके हैं।

नूर ने कहा कि इसका एक कारण यह है कि दोनों देशों के बीच कम व्यापार होता है। इसलिए भारतीय ग्राहकों को पाकिस्तान का सामान खरीदने का कम अवसर मिलता है।

भारत के इस 30वें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में पाकिस्तान से लैला आर्ट, रोहिरंग और नादियाज जैसी कपड़े की कम्पनियों और वारसी इंपेक्स जैसी हस्तशिल्प कम्पनियों ने स्टॉल लगाई हैं।

मेला में पाकिस्तानी स्टॉलों के निदेशक और कराची में फेडरेशन ऑफ पाकिस्तान चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सहायक सचिव मजहरुल हक मुफ्ती ने कहा कि भारत में पाकिस्तानी सामानों के लिए जबरदस्त भूख दिख रही है।

मुफ्ती ने आईएएनएस से कहा कि वे भारत में कुछ ऐसे ग्राहकों को जानते हैं, जो पूरा साल इंतजार करते हैं और पाकिस्तानी कारोबारियों को व्यापार मेला में पसंदीदा कपड़ा लाने का आग्रह करते हैं।

पूर्वी दिल्ली की सुष्मिता मलखानी ने कहा कि उसने पाकिस्तान के स्टॉल पर कुल 8000 रुपये के कपड़े और हस्तशिल्प खरीदे हैं।

मेला में लाहौर के एक कपड़ा व्यापारी आलम को मलाल है कि उन्हें और अधिक माल लाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ लोगों ने डीलरशिप के लिए भी पूछा है।

आलम का भी माल समाप्त होने को है। जबकि अभी आम लोगों ने मेला में आना शुरू ही किया है।

नूर ने कहा कि भारत के लोग बहुत अच्छे हैं। वे सिर्फ सामान ही नहीं खरीदते हैं, बल्कि हमारे देश का हाल भी पूछते हैं। अभी हमारे देश की हालत बहुत अच्छी नहीं है, लेकिन दोनों देश के लोग एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+