प्रधानमंत्री ने दी डीएमके को देश को लूटने की छूट : गडकरी (लीड-1)
एक समारोह के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए गडकरी ने कहा, "प्रधानमंत्री ने डीएमके को देश को लूटने की पूरी छूट दी।"
2जी स्पेक्ट्रम की कीमत तय करने के लिए कांग्रेस और डीएमके के बीच डील होने के एक समाचार का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री की इसमें भूमिका बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।"
उन्होंने कहा कि शुरुआत में निर्णय हुआ था कि कीमत तय करने का काम मंत्रियों का समूह (जीओएम) करेगा लेकिन इस समझौते के मुताबिक बाद में यह काम डीएमके को सौंप दिया गया, जिसके परिणाम स्वरूप 1,76,000 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा पर लगे जमीन हथियाने के आरोपों को लेकर पूछे गए सवाल पर गड़करी ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications