रेलवे की ़23 फीसदी भूमि पर अतिक्रमण
लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में मुनियप्पा ने बताया कि भारतीय रेल के पास लगभग 10़.65 लाख एकड़ भूमि है, जिसमें से 2460 एकड़ भूमि अतिक्रमण की चपेट में है जो कुल भूमि का ़23 प्रतिशत है।
उन्होंने बताया कि रेलवे अधिनियम, 1971 के उपबंधों के अनुसार अतिक्रमण को हटाने के लिए सदैव प्रयासरत रहता है। रेलवे की भूमि या परिसम्पत्ति को अतिक्रमणों से बचाना एक सतत प्रक्रिया है, जो योजनाबद्ध तरीके से चाहरदीवारी का निर्माण कर, कांटेदार तार की बाड़ और पेड़ लगाकर पूरी की जाती है।
उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षो में विभागीय भूमि पर अतिक्रमण में कमी आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications