नवीकरणीय ऊर्जा प्रमाणपत्र तंत्र का शुभारंभ
नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने यहां गुरुवार को नवीकरणीय ऊ र्जा प्रमाणपत्र तंत्र का शुभारंभ किया। यह तंत्र बाजार आधारित उपकरण है जो निकायों को अपनी नवीकरणीय खरीद बाध्यता को पूरा करने में समर्थ बनाता है।
तंत्र का शुभारंभ करते हुए शिंदे ने कहा कि नवीकरणीय ऊ र्जा प्रमाणपत्र का उद्देश्य प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के साथ नवीकरणीय ऊ र्जा स्रोतों को मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि नवीकरणीय ऊ र्जा जनरेटर के दो विकल्प होंगे। नवीकरणीय ऊ र्जा संबंधित विद्युत विनियामक आयोग द्वारा निर्धारित प्राथमिकता वाली दरों पर बेचनी होगी या बिजली का घटक अलग से बेचना होगा और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना होगा।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसी नवीकरणीय ऊ र्जा के लिए प्रमाणपत्र जारी करेगी।
समारोह में ऊर्जा सचिव पी़ उमा शंकर, नवीन एवं नवीकरणीय ऊ र्जा मंत्रालय में सचिव दीपक गुप्ता, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एस़ के.चतुर्वेदी मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications