श्रीलंका में पूर्व सैन्य प्रमुख को जेल में बेहतर सुविधा

कोलंबो, 18 नवंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका की एक अदालत ने गुरुवार को देश के पूर्व सैन्य प्रमुख सरथ फोंसेका के लिए जेल में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश जारी किया है।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक फोंसेका के वकील ने शिकायत की थी कि बारिश के दिनों में उनकी जेल की कोठरी से पानी रिसता है जिसके परिणामस्वरूप वह बीमार हो गए।

फोंसेका कोलम्बो की भारी सुरक्षा व्यवस्था वाली वेलिकाडा जेल में 30 महीने की कैद की सजा काट रहे हैं। उनके वकील के मुताबिक उन्हें फेंफड़ों में संक्रमण के बाद इलाज के लिए अस्पताल भेजना पड़ा।

वकील नलिन लेड्डुवाहेति ने अदालत को बताया कि मंगलवार रात फोंसेका की जेल की कोठरी की छत से बारिश का पानी टपकने लगा था लेकिन इसके बाद भी उन्हें वहीं रहने के लिए मजबूर किया गया।

उन्होंने दलील दी कि 2006 में एक तमिल विद्रोही के आत्मघाती हमले में आंतरिक चोटें लगने के बाद से फोंसेका के स्वास्थ्य के प्रति लगातार खतरा बना हुआ है।

एक सैन्य सुनवाई में फोंसेका को एक सैन्य ठेका दिलवाने में अपने दामाद का समर्थन करने का दोषी पाया गया था।

इसके अलावा उन्हें एक और सुनवाई का सामना करना पड़ा था। उन्होंने एक समाचार पत्र से कहा था कि राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के भाई व रक्षा सचिव गोटाभाया राजपक्षे ने 2009 में गृहयुद्ध के अंतिम सप्ताहों में आत्मसमर्पण करने वाले तमिल विद्रोहियों को मार देने का आदेश दिया। इसके अलावा उनके खिलाफ दो और मामले भी हैं।

फोंसेका लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम के खिलाफ हुई सैन्य कार्रवाई के प्रभारी थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+