भारतीय मूल के मलेशियाई वकील की हत्या
समाचार पत्र 'द स्टार' के अनुसार पुलिस ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि मंगलवार शाम नकाबपोश जी. बालासुन्दरम का पीछा उनके दफ्तर से ही कर रहे थे और जैसे ही वह घर पहुंचे उनके ऊपर हमला कर दिया।
बालासुन्दरम के पेट और जांघों पर 17 जगह घाव हुए थे। दीवानी मामलों के जानकर वकील को समीप के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
एक पुलिस अधिकारी मोहम्मद दजूरैदी इब्राहिम ने बताया कि हमलावरों ने बालासुन्दरम पर चाकू से हमला किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications