गले लगाकर 'राहुल' ने कहा 'ईद मुबारक हो'
राहुल ने सभी नमाजियों को गले लगाया और ईद-उल-जुहा की मुबारकबाद दी। सफेद कुर्ता-पायजामा और सिर पर नमाजी टोपी पहने राहुल गांघी अपनी मधुर मुस्कान के साथ लोगों से मिलते हुए दिखायी दिये। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि नमाज के दौरान वहां पहुंचे राहुल करीब आधा घंटे तक नमाजियों के बाहर निकलने का इंतजार करते रहे। इस दौरान उन्होंने मस्जिद के आस-पास के दुकानदारों के पास जाकर उनके व्यवसाय के बारे में जानकारी ली।
सिंह ने कहा कि अपने सांसद को अचानक इस तरह अपने बीच पाकर नमाजी बहुत खुश थे। अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के तीन दिन के दौरे पर आये कांग्रेस महासचिव राहुल का आज दौरे का आखिरी दिन है।सिंह के मुताबिक अमेठी से निकलने के बाद राहुल मुंशीगंज पहुंचे और वहां छत्रपति शाहू जी महाराज नगर जिले के सामुदायिक संसाधन विकास केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने यहां राजीव गांधी चैरिटबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। मुंशीगंज से जामो ब्लॉक के भूरे गांव जाकर उन्होंने दिवंगत कांग्रेसी नेता लाल बहादुर के परिजनों को शोक संवेदना प्रकट की।













Click it and Unblock the Notifications