अब रात 11 बजे के बाद दिखेगें 'बिग बॉस' और 'राखी का इंसाफ'
पढ़े : इंदौर की अदालत के कटघरे में 'राखी का इंसाफ'
गौरतलब है कि 'राखी का इंसाफ' कार्यक्रम में निजी संबंधों की कड़वाहट को दर्शकों के सामने परोसा जाता है । राखी सावंत इसमें 'निर्णायक' की भूमिका में नजर आती हैं। दूसरी ओर रियलिटी शो 'बिग बॉस' में अश्लील दृश्य दिखाए जाते हैं। बुधवार को इस शो में हॉलीवुड सेक्स बम पामेला एंडरसन की भी एंट्री हो ने वाली है।
पढ़े : बिग बॉस में वीना मलिक- पहले न्यूड हुईं, अब स्मूचिंग!
मंत्रालय के आदेश के अनुसार इन कार्यक्रमों का पुन: प्रसारण भी रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ही किया जाना चाहिए। इसके साथ ही मंत्रालय ने इन कार्यक्रमों के क्लिप्स और तस्वीरें न्यूज चैनल पर दिखाए जाने पर रोक लगा दी है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि इन कार्यक्रमों में काफी अश्लीलता है, इसलिए इसके साथ "सिर्फ व्यस्कों के लिए" का डिस्क्लेमर भी लगाया जाए।













Click it and Unblock the Notifications