अब चुप्पी से काम नहीं चलेगा मनमोहन : आडवाणी
नई दिल्ली । बुरी तरह विपक्ष के आरोपों से घिरी कांग्रेस सरकार पर आज निशाना साधते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से जवाब मांगा। उन्होंने कहा पीएम साहब के चुप रहने से कुछ होने वाला नहीं हैं, उन्हें तो जवाब देना ही होगा। चुनाव प्रचार अभियान के लिए रवाना होने से पहले संवाददाताओं से आडवाणी ने कहा कि राजा मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने जो कहा है। प्रधानमंत्री को उस पर तुरंत जवाब देना चाहिए।
आडवाणी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री और पीएमओ पर जो टिप्पणी की है, मुझे याद नहीं आता कि देश में बीते 60 साल में शीर्ष न्यायालय ने कभी ऐसा कहा हो। उन्होंने कहा कि हम संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग कर रहे हैं और सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। आडवाणी ने कहा, भ्रष्टाचार का देश से सफाया होना चाहिए। राजा द्वारा 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले में पूर्व मंत्री के खिलाफ अभियोजन चलाने में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा काफी विलंब किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को प्रतिकूल टिप्पणी की थी।













Click it and Unblock the Notifications