फरीदाबाद: सहकर्मियों ने युवक की हत्‍या कर शव नहर में फेंका

फरीदाबाद। हरियाणा के आद्योगिक शहर फरीदाबाद में कुछ युवकों ने अपने सहकर्मी को उसके घर से पार्टी के बहाने बुलाकर उसकी हत्‍या कर डाली। यही नहीं पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए हत्‍यारों ने शव को नहर में फेंक दिया। लेकिन हरियाणा पुलिस ने मामले की छानबीन कर हत्‍या के सुराग ढूंढ़ निकाले और हत्‍यारों को धर दबोचा।

शहर के सेक्‍टर-7 इलाके में रहने वाले त्रिलोचन कुमार ने गत 13 नवंबर को अपने भाई के लापता होने का मामला दर्ज कराया। त्रिलोचन ने पुलिस को बताया कि उसके भाई अंजन कुमार गत 31 अक्‍तूबर को अपने कुछ दोस्‍तों के साथ देर रात पार्टी में गया था, तब से घर नहीं लौटा। त्रिलोचन के मुताबिक अंजन के कुछ दोस्‍तों ने उसे उस रात फोन कर पार्टी के लिए बुलाया था। रात में त्रिलोचन ने अंजन से बात भी की, उस दौरान अंजन ने बताया कि वा अपने दोस्‍तों के साथ पार्टी में है और पंद्रह मिनट में निकल रहा है। वो त्रिलोचन की अपने भाई से आखिरी कॉल थी, उसके बाद अंजन कभी लौटकर नहीं आया।

ओडिशा के मूल निवासी त्रिलोचन की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन तेज की और जाल बिछाकर अंजन के आरोपी दोस्‍त मंगल सिंह, मोनू, अजय कुमार और राजेश को धर दबोचा। गहन पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि पिछले दिनों अंजन के साथ झगड़ा हो गया था, जिसका बदला लेने के लिए उसे मारने की योजना बनायी।

अंजन को पार्टी के नाम पर बुलाया और कार में बैठकर शराब पी, बाद में अंजन की गला दबाकर हत्‍या कर दी। यही नहीं अंजन का शव पास में स्थित नहर में फेंक दिया। हालांकि अभी तक नहर से शव बरामद नहीं हुआ है। शव निकालने के लिए पुलिस ने गोताखोरों को लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+