दिल्ली : अब भी मलबे में हो सकती है 20 लाशें!

नई दिल्ली। दिल्ली में काले सोमवार को हुये हादसे के बाद लगातार बचाव कार्य जारी है। मंगलवार शाम तक 66 शव निकाले जा चुके थे, अभी भी आशंका जताई जा रही है कि मलबे के अंदर 20 लाशें और हो सकती हैं। इसी चलते बुधवार को भी बचाव अभियान जारी रखा गया है। अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार रात से कोई अन्य लाश बरामद नहीं हुई है। इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है और घायलों की संख्या 74 से बढ़कर 82 हो चुकी है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (नई दिल्ली) धर्मेद्र कुमार ने कहा, "हादसे में 82 लोग घायल हुए हैं। इलाके में बचाव अभियान जारी है।"अवैध इमारत के मालिक अमृत सिंह को मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया। वह घटना के बाद से फरार था। उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। । पुलिस अधिकारियों न कहा कि उस पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अमृत पर इस से पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

आपको बता दें पूर्वी दिल्ली में यमुना नदी के समीप ललिता पार्क इलाके में स्थित पांच मंजिला इमारत सोमवार रात सवा आठ बजे ढह गई थी। इसमें बिहार और बंगाल से आए गरीब वर्ग के लोग रह रहे थे। इमारत के आसपास की तीन इमारतों को भी खाली करा लिया गया है। यहां रहने वाले लोगों को सड़क के पास लगाए गए शिविरों में ठहराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+